School Newsletter for Private circulation only
FROM THE SCHOOL DESK
School

Read more

Press Release

स्वच्छ भारत अभियान

स्वच्छ भारत अभियान

स्वच्छ भारत अभियान के अंतर्गत मुकंदलाल पब्लिक स्कूल सरोजिनी कालोनी के  एन. सी. सी  कैडेट से सम्बद्ध 14  हरियाणा बटालियन  एन. सी. सी ने ए.एन. ओ श्रीमती अंजू गंभीर के मार्गदर्शन में पब्लिक पार्को की सफ़ाई गतिविधि के अंतर्गत - विवेकानंद पार्क सरोजिनी कालोनी तथा हनुमान पार्क सरोजिनी कालोनी की सफाई में भाग लिया | इस अवसर पर N.C.C.  स्टाफ की ओर  से आए बटालियन के C.O परमेश्वरम और हवलदार हरदेव सिंह जी भी मौजूद थे | कैडेट ने बड़े मनोयोग से दोनों पार्को की सफाई की , क्यारियों को साफ किया तथा वहाँ लगे झूलों , व्यायाम के उपकरणों आदि की भी सफाई की |

 

स्वच्छ भारत अभियान

प्रधानाचार्या श्रीमती शशि बाटला  ने सफाई अभियान पर जाने से पहले बच्चो को सम्बोधित किया तथा बताया कि  यदि देश स्वच्छ रहेगा तभी देश स्वस्थ रह सकता है और स्वस्थ नागरिक देश की उन्नति में सहायक हो सकते है अतः इस प्रकार के कार्यक्रमों में भाग लेकर स्वयं भी जागरूक होंगे तथा समाज में भी  जागृति ला सकेंगे |

Press Release

Press Release

मुकंदलाल पब्लिक स्कूल सरोजिनी कालोनी में विभिन्न प्रतिस्पर्धाओ में भाग लेने वाले विजेता विद्यार्थियो को प्रातःकालीन सभा में प्रधानाचार्या श्रीमती शशि बाटला द्वारा पुरस्कृत किया गया | सर्वप्रथम कोलकाता में (28 जुलाई 2018 ) को अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर संपन्न हुई कर्राटे प्रतियोगिता में कक्षा चौथी की छात्रा धनिष्ठा ने प्रथम स्थान प्राप्त किया | जिसके लिए उसे प्रशस्ति पत्र एवं ट्राफी देकर प्रोत्साहित किया गया | इसके अतिरिक्त 'मानवता' विषय पर आयोजित राष्ट्रीय स्तर ओलम्पियाड में सातवीं कक्षा की छात्रा मत्रिय ने विभिन्न विद्यालयों से भाग लेने वाले एक हजार प्रतिभागियों के मध्य प्रथम स्थान प्राप्त किया जिसके लिए उसे प्रशस्ति पत्र एवं पारितोषिक प्रदान किया गया |
प्रधानाचार्या श्रीमती शशि बाटला जी ने धनिष्ठा तथा मत्रिय इन दोनों विद्यार्थियों को शुभ कामना देते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की और आशा व्यक्त की किअन्य विद्यार्थी भी उनसे प्रेरित होकर राष्ट्रीय प्रतियोगिता में भाग लेकर विद्यालय का नाम रोशन करेंगे |